रुडकी, अगस्त 3 -- इनर व्हील क्लब स्पार्कल द्वारा रविवार को प्रेम मंदिर में हरितधारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसने प्लास्टिक को रियुज, रिड्यूस और रिसाइकल करने तथा एंजाइम तैयार करने का प्रशिक्षण भी विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक भी किया। सिविल लाइंस स्थित प्रेम मंदिर में इनर व्हील क्लब स्पार्कल्स जोन 10 के अंतर्गत आयोजित हरित धारा कार्यशाला में सीमा जैन ने प्लास्टिक को रीयूज, रिड्यूस और रीसायकल करने तथा बायो एंजाइम तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। यहीं निशा सुराना ने सीड्स बॉल्स बनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक इस पृथ्वी के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है, हमें प्रयास करना चाहिए कि इसका इस्तेमाल न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.