औरंगाबाद, मई 28 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में त्रिदिवसीय स्वीप जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक हुई। यह अभियान 3 जून, विश्व साइकिल दिवस से 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा जिसकी थीम पृथ्वी के लिए वोट, लोकतंत्र के लिए वोट रखी गई है। अभियान का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। इसमें युवा, महिलाएं, दिव्यांगजन और नए मतदाता शामिल होंगे। 3 जून को विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली गेट स्कूल मैदान से शुरू होकर सिंचाई कॉलोनी तक जाएगी। इसमें स्काउट-गाइड, छात्र-छात्राएं, सरकारी कर्मचारी और नए मतदाता भाग लेंगे। विशेष रूप से दिव्यांगजन के लिए साइकिल यात्रा आयोजित होगी। इसकासंदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.