हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- भीमताल। जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेल दिवस 2025 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेल दिवस का शुभारंभ किया। हेड बॉय प्रखर सिंह ने स्वागत भाषण दिया। खेल दिवस में जिम्नास्टिक शो, योग प्रदर्शन, बैल रेस ड्रिल का आयोजन हुआ। शोरबानी पाल और नियुक्ति माथुर ने एकल गीत प्रस्तुति से समा बांधा। वहीं खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ हुई। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पृथ्वी राज, 200 मीटर में मयंक राज प्रथम रहे जबकि रिले रेस में गांधी हाउस प्रथम स्थान पर रहा। यहां शाहवेज अली, विजेंद्र चौधरी, आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...