लखनऊ, फरवरी 23 -- वरिष्ठ कलाकार प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव की 114 कलाकृतियां राज्य ललित कला अकादमी की वीथिका में सिंहावलोक प्रदर्शनी के अंतर्गत सोमवार को प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ अकादमी अध्यक्ष डा. सुनील कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, सदस्य सुनील कुमार सिंह कुशवाहा, किरण सिंह राठौर ने किया। इस मौके कलाकार प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित मोनोग्राफ का विमोचन भी किया गया। प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव की 114 कलाकृतियों में रेखांकन, दृश्य चित्रण, फोक और पोट्रेट आधारित कलाकृतियां शामिल हैं। प्रदर्शनी में प्रो. भार्गव के जीवन पर उनके पुत्र आरके भार्गव, डा. सरोज भार्गव, शोध छात्रा एवं मोनोग्राफ लेखिका डा. आभा की ओर से उनके कलाकर्म और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। आरके भार्गव ने कहा कि प्रो.भार्गव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.