महोबा, फरवरी 6 -- खरेला, संवाददाता। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के द्वारा गांव-गांव पांव पांव यात्रा निकाली जा रही है। फिल्मी अभिनेता और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा श्रंृगी ऋषि आश्रम पहुंची।यात्रा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। गांव-गांव पांव पांव यात्रा में चल रहे राजा बुंदेला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथक राज्य से बुंदेलखंड का विकास होगा। लंबे समय से बुंदलखंड उपेक्षा का दंश झेल रहा है। खनिज संपदा के भंडार के बाद भी बुंदलखंड स्वास्थ्य, शिक्षा में पिछड़ा है। रोजगार के अभाव में युवा लंबे समय से पलायन करने को मजबूर हो रहे है। बुंदेलखंड राज्य बनने से पलायन पर रोक लगेगी और चपरासी से लेकर एसडीएम तक सरकारी सेवा में बुंदेलखंड के युवाओं को मौका मि...