महोबा, फरवरी 8 -- चरखारी, संवाददाता। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और फिल्मी अभिनेता राजा बुंदेला के द्वारा गांव-गांव पांव -पांव यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल राजा बुंदेला ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए लोग एकजुट हो रहे है। पृथक राज्य बुंदेलखंड के विकास में महती भूमिका निभाने का काम करेगा। शनिवार को प्रेस से रूबरू होते हुए राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड में खनिज संपदा से अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हो रहा है। पृथक राज्य की मांग को लेकर 18 संगठनों का संयुक्त मोर्चा बना है। मोर्चा के द्वारा बुंदेलों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। 11 फरवरी को महोबा जिला सृजन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित होगा। कहा कि पूरे बुंदेलखंड में यात्रा निकाली जा रही है बाद में प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा ज...