आगरा, जनवरी 3 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 15 फरवरी को आगरा में महापंचायत आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रदेश के छह मंडलों में छोटी महापंचायतें भी होंगी। आंदोलन से पश्चिमी उप्र की जनता को जोड़ने के उद्देश्य से 25 जनपदों में जनजोड़ो यात्रा निकाली जा चुकी है। शनिवार को जनमंच की आम सभा आयोजित हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। सभा के दौरान जनजोड़ो यात्रा में भागीदारी करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र लाखन, चौधरी हरदयाल सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र फौजदार, चौधरी अजय सिंह, अधर शर्मा, जितेंद्र चौहान, फूल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...