आगरा, जनवरी 12 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आगरा में 17 फरवरी को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पश्चिमी उप्र के छह मंडलों के 25 जिलों में सभी संगठनों को आमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। पश्चिमी उप्र की जनता को आंदोलन से जोड़ने के लिए 25 जनपदों में जनजोड़ो यात्रा निकाली गई थी। सोमवार को जनमंच की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह, चौधरी हरदयाल सिंह, वीरेंद्र फौजदार, उदयवीर सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव, अधर शर्मा, शिवराम चौहान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.