बांदा, फरवरी 13 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विभिन्न दलों के नेताओं से वार्ता के बाद नए दल में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह आज यानि शुक्रवार शाम को सपा में शामिल हो सकते हैं। कुछ दिन पहले एक चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खड़े होने की बात कही थी। वहीं उन्होंने कांग्रेस में उपेक्षा के आरोप लगाए थे। कोई उनकी सुन नहीं रहा था। इस कारण उन्होंने बीते 24 जनवरी को पूर्व विधायकों सहित 72 साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद से ही उनके नए दल में जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। हिन्दुस्तान संवाददाता से बातचीत में उन्होंने कहा कि नमाज के बाद आज शाम तक वह निर्णय ले सकते हैं। वहीं, आगामी पंचायत चुनाव ...