फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- कायमगंज। पूस की सर्दी और ऊपर से खुले आसमान के नीचे ट्रैक्टर के पहियों के बीच रात गुजारते किसान। यह मंजर इन दिनों सहकारी चीनी मिल परिसर में आम हो चला है। क्षेत्र में गन्ना पेराई का कार्य जोरों पर है, लेकिन तौल के लंबे इंतजार और सामान चोरी होने के डर ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है। चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों का कहना है कि उनकी तौल होने में करीब 24 घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में कड़ाके की ठंड में वे मिल परिसर में ही रुकने को मजबूर हैं। हालांकि, मिल प्रशासन की ओर से किसानों के ठहरने के लिए किसान भवन की व्यवस्था की गई है, लेकिन किसान वहां जाने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने बताया कि मिल परिसर में पहले भी कई बार ट्रैक्टरों से बैटरी, लोहे के पटा और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके हैं। इसी डर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.