मऊ, दिसम्बर 19 -- मऊ, संवाददाता। बर्फीली हवा के कारण ठंड का कहर बरपाने वाले पूस महीने में ठंड चरम पर पहुंच गयी है। लगातार तीसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11 तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रप्तार 6.6 किमी प्रति घण्टा रही। मौसम में अचानक बदलाव आने से लोगो को जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं कोहरे के चलते ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। शुक्रवार को अल सुबह से ही ठंड का प्रकोप बढ़ता रहा और धूप नहीं निकलने से लोगों की हालत पस्त रही। ठंड से राहत पाने के लिए लोग का अलाव, हीटर और ब्लोअर ही सहारा बना है। वहीं सूखी लकड़ी, कोयला, लकड़ी के बुरादे व धान की भूसी की मांग बढ़ गयी है। जरूरी कार्य आने पर घरों से बाहर निकलने पर लोग बेहाल रहे। नगरों में खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.