गुमला, फरवरी 17 -- गुमला। जिले के पूसो थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव से पुलिस में कुंआ में डूबा 57 वर्षीय सोमती उराईन की शव बरामद की है। शव को बदामद करते ही पूरे मामले की छानबीन करते हुई पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। जानकारी देते हुए सुखदेव उरांव ने बताया कि मेरी मां मंगलवार शाम को घर से निकली थी, जो वापस नहीं आई। इसके बाद पूरा परिवार काफी ढूंढने का प्रयास किया पर नहीं मिली। वहीं गांव के ही कुआं में झांक कर देखा तो एक शव तैरता नजर आया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दिया गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकला गया, बहार निकलने पर उसकी पहचानी सोमती उराईन के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...