गंगापार, दिसम्बर 16 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में लगने वाले तीन दिवसीय मेले को सकुशल सपन्न कराने को लेकर एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महादेव सेवा संस्थान ट्रस्ट के सचिव अनिल शुक्ल ने सिद्धेश्वर नाथ का दर्शन पूजन करने में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे देखते हुए कोतवाल दीन दयाल सिंह से पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने को कहा। कोतवाल ने सचिव की बात पर सहमति दी। बैठक में अनिल पांडेय, उदय शंकर मिश्र, श्री कांत, राजेश द्विवेदी, रजंय मिश्र, संजय केशरवानी, रमेश मिश्र, हरिशंकर मिश्र, भोलानाथ यादव, विनोद कुमार पांडेय सहित कई उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...