वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर द्वारा गुरुवार को उदय प्रताप इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ. अमितेश कुमार सिंह ने छात्रों को फसल अवशेष प्रबंधन, पराली जलाने के दुष्प्रभाव और उद्योगों में इसके उपयोग के तरीकों की जानकारी दी। बीज तकनीकी वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि एक टन पराली जलाने से पोषक तत्वों की कितनी हानि होती है और मशीनों जैसे बेलर, मल्चर, स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर आदि से प्रबंधन कैसे किया जा...