समस्तीपुर, अगस्त 6 -- पूसा। पूसा में करीब 3 घंटे में 24 लोगों को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। जिसमें कई छोटे बच्चे भी शामिल थे। मामला सोमवार की शाम पूसा-सैदपुर के आसपास क्षेत्र का बताया गया है। कुत्ता के काटने के बाद घायलो को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। जहां सभी का सुचित ईलाज किया गया। लोगों की मानें तो कुत्ता के काटने से लोगों में रोष व दहशत व्याप्त था। मौजूद लोगों की मानें तो देर रात उग्र लोगों ने कुत्ते को घेर कर मार दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। बता दें कि पूसा के हरपुर भुसकौल के लोग अब भी एक बंदर की दहशत में है। वहां भी एक बंदर ने अब तक 50 से अधिक लोगों को शिकार बनाया। जिसमें 10 से अधिक बच्चे स्कूल के बताये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...