समस्तीपुर, फरवरी 1 -- पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पूसा रोड (वैनी) गुमती के निकट शुक्रवार को हाईवा ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार जख्मी व्यक्ति ताजपुर थाने के सोंगर गांव निवासी स्वर्गीय याशिम अंसारी का पुत्र रफीक आलम अंसारी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी व्यक्ति घर से पूसा की ओर आ रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आ गये। वे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि से सेवानिवृत कर्मी हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि हाईवा व उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि गहन चिकित्सा के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.