समस्तीपुर, फरवरी 12 -- पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि परिसर स्थित (महमदपुर देवपार) एवं दिघरा पंचायत में चार घरों एवं एक स्कूल से लाखों रुपये के सामान व नकदी की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। मिली जानकारी के अनुसार पूसा पीएचसी के वरीय सहायक विमलेश कुमार चौधरी एवं उच्च वर्गीय लिपिक राजीव कुमार दो दिनों बाद 10 फरवरी की देर रात घर लौटे। लौटने पर चोरी की घटना की जानकारी मिली। बिमलेश चौधरी ने बताया कि घटना में लाखो के गहने, नकदी, जरूरी कागजात व अन्य सामाग्री गायब है। इधर राजीव कुमार ने पानी वाला मोटर, गीजर, कीमती बर्तन, पुराना मोबाईल व अन्य महत्वपूर्ण सामान व कागजात आदि चोरी की शिकायत की है। इधर औद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.