समस्तीपुर, फरवरी 4 -- पूसा, निज संवाददाता। पूसा थाना पुलिस ने धोबगामा यज्ञ स्थल के निकट से एक व्यक्ति को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस मामले में सअनि गोरखनाथ सिंह ने बताया कि 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज धोबगामा पंचायत निवासी चंदेश्वर महतो का पुत्र संजीत कुमार बताया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित को अग्रेत्तर करवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...