नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सफाई के दौरान एसिड का बोतल फट गया जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर घायल हो गए। इन घायलों में दो मजदूरों की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। जानकारी के मुताबिक चारों मजदूर पूसा विश्वविद्यालय में सोमवार को सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक डब्बा में रखा बोतल ब्लास्ट कर गया। चार मजदूर एसिड से झुलस गए। सभी घायल मजदूरों को आनन फानन में पूस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां दो मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकारी मिलने पर पूसा विवि के पदाधिकारी घटना स्थल पर गए हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, 7 अक्टूबर 2016 को राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.