समस्तीपुर, जनवरी 17 -- पूसा। पूसा प्रखंड के महमदपुर देवपार गांव की एक बुजुर्ग महिला के खाते से 70 हजार 740 रुपये निकाल लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में गांव के हरिशचन्द्र चौधरी की 60 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी ने साईबर थाना, समस्तीपुर के नाम शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें बुजुर्ग महिला ने बताया है कि उसके पति दिव्यांग हैं। उनका खाता दक्षिण ग्रामीण बैंक की पूसा शाखा में है। उन्होंने 15 अक्टूबर 2025 को केवाईसी कराया। उसके बाद 16 अक्टूबर को उनके खाता से गलत तरीके से राशि की निकासी की जानकारी मिली। जबकि वर्ष 2025 में एक भी रुपये उन्होंने खाता से निकासी नहीं की। उनके खाते में 70 हजार 740 रुपये थी। इसकी शिकायत 1930 पर भी की गई। बाद में साईबर थाने को आवेदन देकर केस दर्ज करने व राशि वापसी की दिशा में कार्य की अपील की गई है।

हिंदी ...