जौनपुर, जनवरी 4 -- जौनपुर। डिजिटल दुनिया तेजी से बदल रही है और इस बदलाव के बीच बढ़ते साइबर अपराध चुनौती बन चुके है। इसी को ध्यान में रखते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। विश्वविद्यालय में सुरक्षित डिजिटल वातावरण के लिए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय के साइबर क्लब का विस्तार किया है। यह क्लब साइबर जागरूकता के साथ ही साइबर अपराध होने पर तकनीकी, विधिक और मनोवैज्ञानिक परामर्श भी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को निःशुल्क मुहैया करा रहा है। गठित समिति में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर को पुनः नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. अन्नू त्यागी सह नोडल अधिकारी एवं काउंसलर, डॉ. राहुल राय विधि परामर्शदाता और सत्यम उपाध्याय तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में शामिल हैं। यह टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.