गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से बसंत माह में वैलेंटाइन डे पर आकर्षक पूल पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रेसिडेंट शोभा अग्रवाल और संस्थापिका अध्यक्ष सुधा मोदी ने की। इस अवसर पर सदस्याओं ने साथ बैठकर संवाद, मनोरंजन और विभिन्न खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम इंचार्ज शशि अग्रवाल, आकांक्षा और वंदना ने सांप-सीढ़ी सहित कई रोचक गेम्स आयोजित किए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूल पिकनिक में सखियां पिंक ड्रेस, टोपी और चश्मे में मौजूद थीं। सदस्याएं घर से बने विविध व्यंजन भी लेकर आईं, जिनका सभी ने मिलकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मधु, अर्चना, मोनिका, मंजू अग्रवाल, नीति, सरोज, पूजा, सीमा, नीलम, आभा सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। क्लब एडिटर साधना अश्विनी अग्रवाल और समता अग्रवाल भी उपस्थित थीं।

हिं...