बगहा, अक्टूबर 17 -- बेतिया, हिंदुस्तान टीम। पश्चिम चंपारण जिले में पांचवें दिन भाजपा की पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, लौरिया से पूर्व मंत्री विनय बिहारी व नौतन से पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को तीनों प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन किया। जिले की नौ विस सीट के लिए शुक्रवार को कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, निर्दलीय कृष्ण प्रसाद ने एसडीएम विकास कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नौतन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नारायण प्रसाद, निर्दलीय विकास कुमार प्रसाद ने भूमि सुधार उप समाहर्ता शिवम गुप्ता के समक्ष नामांकन दाखिल किया। जबकि लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनय बिहारी ने अपर समाहर्ता वि...