हल्द्वानी, जनवरी 2 -- हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पूर्व प्रबंधक अर्जुन लाल टम्टा की 71 वर्षीय पत्नी विद्या टम्टा का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। विद्या टम्टा अपने पीछे दो पुत्र, बहू, एक बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक जेआर टम्टा, पूर्व मुख्य वन संरक्षक एसपी आर्या, एसडीएम प्रमोद कुमार, एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, सेवानिवृत्त सीएमएम डीएस दरियाल, डीसीएसएम आरएस सोनाल सहित कई अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने टम्टा के काठगोदाम स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...