लखनऊ, दिसम्बर 16 -- एक पूर्व सैन्यकर्मी ने स्वप्निल इंडिया रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कंपनी ने एक निर्माणाधीन मकान दिखाकर सौदा किया और रजिस्ट्री करा दो माह में काम पूरा करने का आश्वासन देकर रुपये ले लिए। मकान मिलने में देरी देख पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बिजनौर रोड के सरवन नगर स्थित संगम सोसाइटी निवासी पूर्व सैन्यकर्मी सुभाष गुप्ता के मुताबिक घर खरीदने के लिए उन्होंने स्वप्निल इंडिया कंपनी से संपर्क किया। जनवरी 2021 में उन्हें एक निर्माणाधीन मकान दिखाकर आश्वासन दिया गया कि दो-तीन माह में घर तैयार कर कब्जा दे दिया जाएगा। पीड़ित ने मकान लेने की हामी भरकर फरवरी माह में एग्रीमेंट किया। इसके एवज में 51 लाख रुपये 31 मई तक देने की बात ...