कोटद्वार, दिसम्बर 26 -- कोटद्वार विधान सभा की कई ज्वलंत समस्याओं का अभी तक निस्तारण न होने पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिकों ने रोष व्यक्त किया है। इसलिए परिषद ने आगामी नगर निगम चुनावों में महापौर पद पर अपना प्रत्याशी खड़ा करने का फैसला किया है। इस संबध में परिषद की अपर कालाबड़ स्थित कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अब तक संगठन के माध्यम से जितनी भी समस्यायें उठाई गयी, किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कोटद्वार विधानसभा अभी भी मोटर नगर में आधुनिक बस अड्डा निर्माण, निगम के सभी वार्डों में सीवरेज लाइन की समस्या, कूड़ा निस्तारण, आवारा पशुओं के आतंक और अतिक्रमण से जूझ रही है। ऐसे में परिषद ने तय किया है कि नगर निगम चुनावों में परिषद के उम्मीद्वार को विजयी बनाकर उक्त समस्याओं के निस्तारण के लिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.