लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। गौरव सेनानी कल्याण संस्थान के बैनर तले रविवार को सेंट मारग्रेट स्कूल, बंगाली टोला, तेलीबाग में पूर्व सैनिकों की गोष्ठी और भोज का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पूर्व सैनिकों ने बांसुरी के स्वरों से मनमोहा। वहीं वीर रस की कविता पाठ कर सभी को जोश से भर दिया। वीर नारियों का सम्मान किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि कर्नल (रिटायर्ड) शत्रुघ्न सिंह ने पूर्व सैनिकों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अपील की। विशिष्ट अतिथि मेजर नितिन शर्मा (रिटायर्ड) ने पूर्व सैनिकों से समाज में समरसता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुशासन सैनिक का धर्म है, हमें अपने बच्चों को भी अनुशासन की सीख देनी चाहिए, आप की जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है। एक सुन्दर भारत के निर्माण में सहयोग करते रहें। नायब सूबेदार दिनेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.