पिथौरागढ़, सितम्बर 8 -- पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकर हिस्सा लेगी। पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति की अध्यक्ष ललित धानिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में सहयोग, पूर्व सैनिकों की विधवा महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने को लेकर चर्चा हुई। सैनिकों के सेवानिवृत्त होने पर समिति में जोड़ने को लेकर भी बात हुई। यहां सचिव जितेंद्र सिंह खनका, ऑनर रिटायर्ड कैप्टन किशन सिंह धामी ,ऑनरी कैप्टन रिटायर्ड बद्री सिंह भंडारी, होशियार सिंह धामी, संयुक्त सचिव जीवन सिंह चौहान, गोपाल सिंह राणा, कृष्ण सिंह धामी सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.