हल्द्वानी, नवम्बर 5 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी व रामनगर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि सीएम गुरुवार सुबह 9.50 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से रवाना होकर 10.55 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। जहां से वह कार से प्रस्थान कर 11.10 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचेंगे और राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 12.20 बजे हेलीकाप्टर से रामनगर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक नगर वन रामनगर में आयोजित जन वन महोत्सव में भागीदारी करेंगे। 2.10 बजे रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान से जीटीसी हेलीपैड देहरादून को रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.