पिथौरागढ़, जनवरी 31 -- पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन को पिथौरागढ़ से हटाकर राजस्थान भेजने पर पूर्व सैनिक संगठन का धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस,यूकेडी,असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने धरना स्थल में पहुंचकर पूर्व सैनिकों को समर्थन दिया। शनिवार को पूर्व सैनिक संगठन का धरना टकाना रामलीला मैदान में जारी रहा। इस दौरान यूकेडी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेडा,शेर सिंह साही,महेश चंद,गिरधर सिंह खनका,आनंद सिंह,आनंद बल्लभ,गोविंद बल्लभ पंत,नवीन गुरुरानी,देवी दत्त जोशी,दीप चंद्र जोशी,गोविंद सिंह,हर सिंह मेहता,नरेंद्र सिंह,नारायण सिंह,घनश्याम जोशी,गोपाल सिंह,रविंद्र जोशी सहित अन्य पूव सैनिक व विभिन्न संगठनों से जुडे सदस्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.