मथुरा, दिसम्बर 9 -- जनपद के सभी उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन ने निर्णय लिया है। उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा में जल्द ही पूर्व सैनिक और होमगार्ड तैनात दिखाई देंगे। शासन से मिले आदेश पर जल्द फैसला लिया जाएगा। जनपद में कुल चार उप निबंधक कार्यालय हैं, जिनमें सदर तहसील में उप निबंधक प्रथम और द्वितीय के अलावा मांट, छाता और महावन शामिल हैं। यहां हर दिन सैंकड़ों लोग आते हैं। शासन के निर्देशानुसार सभी उप निबंधक कार्यालयों में पूर्व सैनिकों और होमगार्ड को सुरक्षा में तैनात करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से कार्यालय परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा साथ ही अभिलेख, नकदी एवं राजस्व संबंधी दस्तावेजों की प्रभारी सुरक्षा बनी रहेगी। विदित है कि मथुरा के सदर स्थित उप निबंधक कार्यालय प्रथम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.