बुलंदशहर, फरवरी 9 -- तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें इंडियन वेटरन्स आर्गेनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया और पूर्व में दी समस्याओं पर भी मंथन किया। जिस पर एसडीएम ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इसके अलावा अन्य समस्याओं के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को त्वरित उचित निदान के निर्देश दिए। इसमें हरपाल सिंह, किरण पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, गिर्राज सिंह, अजय पाल सिंह, मोमराजा सिंह, भान सिंह, अजीत सिंह, पवन फौजी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.