कानपुर, मई 8 -- कानपुर। पहलगाम हमले के जवाब में भारत के आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक की खुशी में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने तिरंगा यात्रा निकाली। छावनी विधानसभा क्षेत्र के श्याम नगर चौराहे पर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए निकले। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि जब-जब भारत पर आतंकियों ने गलत नजर डाली है तब तब हमारे वीर जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सेना की कार्रवाई के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। पीएम मोदी ने आतंकियों को उसी के अंदाज में जवाब दिया। यहां पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, मनीष त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.