पिथौरागढ़, फरवरी 11 -- पिथौरागढ़। नगर में पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल संगठन की ओर से आगामी 14 फरवरी को पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बुधवार को संगठन के अध्यक्ष छवि लाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम कृष्णापुरी स्थित कार्यालय में होगा। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि को सुबह साढ़े दस बजे तक कार्यालय पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...