रिषिकेष, मार्च 16 -- श्यामपुर में पूर्व सैनिक पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रविवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घंटेभर तक चले हंगामे के बीच पुलिस ने बामुश्किल आक्रोशित कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों को समझाया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी भी दी, जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। रविवार दोपहर करीब 12 बजे यूकेडी कार्यकर्ता और पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पूर्व सैनिक आशीष रावत के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में जाने का प्रयास किया। इसीबीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों को कोतवाली के गेट पर ही उन्हें रोक दिया। घटना को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने संलिप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.