शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। पूर्व सैनिक सतपाल शर्मा निवासी ग्राम पिपरिया खुशाली, पोस्ट निगोही की ओर से गरीब और अनाथ छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को ब्रिगेड स्टेशन क्वार्टर में हुए कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की 30 छात्राओं को साइकिलें दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर भारत सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि एडम कमांडेंट जगवीर सिंह जागलान मौजूद रहे। बताया गया कि सतपाल शर्मा अब तक प्रधानमंत्री राहत कोष में 8.53 लाख रुपये से अधिक का दान कर चुके हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया मेडिकल नई दिल्ली के माध्यम से मुखबधिर और कैंसर पीड़ित बच्चों को भी सहायता दी गई है। उन्होंने अब तक 171 साइकिलें छात्राओं को दान की हैं, जिस पर करीब 15.87 लाख रुपये खर्च किए गए। साइकिल वितरण के बाद छात्राओं को पढ़ाई ...