हाजीपुर, मार्च 29 -- महुआ, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के करिहो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक पूर्व सैनिक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति करिहों गांव निवासी कमलकांत सिंह के पुत्र संजीव कुमार सिंह हैं। इस मौके पर लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 तथा महुआ थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में महुआ एसडीपीओ कुमारी दुर्गाशक्ति ने बताया कि करिहों गांव में भूमि विवाद में एक युवक को गोली लगी है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.