बलिया, फरवरी 6 -- पूर। क्षेत्र के पहराजपुर गांव में शुक्रवार को पूर्व सैनिक 58 वर्षीय मुनेंद्र नाथ सिंह का निधन हो गया। इसी सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका गोरखपुर में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव गांव आने पर अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय स्थित महावीर घाट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.