गुड़गांव, फरवरी 4 -- रेवाड़ी,संवाददाता। जिला के गांव बास बटौड़ी में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के एक पुराने कमरे में उनका शव बरामद हुआ। वे घर में अकेले रहते थे, जबकि उसका पुत्र अपने परिवार के साथ बावल में रह रहा है। समाचारों के अनुसार गांव बास बटौड़ी का 60 वर्षीय महाराम वायुसेना से सेवानिवृत थे। सेवानिवृति के बाद वे अकेले ही रहते थे। जबकि उसका पुत्र अपने परिवार के साथ बावल में रह रहा है। बुधवार को एक रिश्तेदार महाराम से मिलने के लिए गांव पहुंचा था। जब उसने दरवाजा खोला तो महाराम मृत पड़े हुए थे। उसने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों व खोल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भेजा। इस संदर्भ में खोल थाना प्रभारी गजराज ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प...