मथुरा, दिसम्बर 16 -- राधा टाउन कॉलोनी में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अंगनपुरा जंगल से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह राधा टाउन कॉलोनी में पूर्व सैनिक गजेन्द्र सिंह की पहली मंजिल पर बने फ्लैट निवासी विष्णु से कहासुनी हो गयी थी। इससे आक्रोशित विष्णु ने पिस्टल से पूर्व सैनिक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुट गयी थी। सोमवार दोपहर थाना पुलिस वांछित की तलाश में हाइवे पर चौहान फैमिली ढाबा, बाद पुल के समीप चेकिंग कर रही थी। तभी काले रंग की कार को रुकने का इशारा किया। चालक गाडी लेकर अंगनपुरा की ओर भागा। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरा दे...