पूर्व सैनिक का निधन, जवानों ने दी सलामी
लखीमपुरखीरी, मई 17 -- अमीर नगर। कस्बे के रिटायर्ड फौजी व पूर्व प्रधान कादिर अली मंसूरी का निधन गुरुवार को हो गया था। शुक्रवार को उनको सलामी देने के लिए शाहजहांपुर छावनी से फौजी आए। उनके शव पर पुष्प चक्र भेंट किया। कादिर अली मंसूरी सन 1978 में सना में भर्ती हुए और 2004 में रिटायर होकर अपने पैतृक गांव मोहम्मदपुर में रहने लगे। 22 साल तक इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देने के बाद वह प्रधान भी बने। गुरुवार की शाम को राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज बरेली में उनका निधन हो गया। कादिर अली फौजी को कुमाऊं रेजीमेंट शाहजहांपुर छावनी से आए जवानों ने सलामी देकर पुष्प चक्र श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.