खगडि़या, फरवरी 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता चौथम प्रखंड के नया टोला, कैथी के रहने वाले 55 वर्षीय पूर्व सैनिक अरविन्द कुमार ठाकुर का हृदयगति रूकने से रविवार की देर रात्रि निधन हो गया। वे सेना सेवा कोर में 26 वर्ष के कार्यकाल पूरा करने के बाद वर्ष 2016 में सेवानिवृत हुए थे। वे वर्त्तमान में झारखंड सैप टू में जमशेदपुर में कार्यरत थे। वे छुट्टी में ही बीते दिनों आए थे। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम वे अपने एक संबंधी के यहां से गांव आए थे। एकाएक उनकी तबियत बिगड़ी और आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन से उनके परिजन पूरी तरह से मर्माहत हैं। उनके निधन पर शंभू शरण ठाकुर, शशिकांत ठाकुर, भरत ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, दिवाकर ठाकुर, पंकज ठाकुर, गुड्डू, प्रभाकांत, सत्यम, सौरव आदि ने ...