हाजीपुर, फरवरी 6 -- बिदुपुर, संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड स्थित बाजितपुर सैदात गांव के पूर्व सैनिक बालेश्वर पंडित (60) और उनकी पत्नी सुनीता देवी (53) की पटना के मरीन ड्राइव पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। शुक्रवार को बाजितपुर सैदात घाट पर दम्पति का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिक बालेश्वर पंडित अपने पत्नी सुनीता देवी को इलाज कराने पटना के रुवन हास्पीटल बाइक से जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने घक्का मार दिया। जिसे एक राहगीर फौजी ने दम्पति को पीएमसीएच हास्पीटल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में पत्नी सुनीता देवी ने दम तोड़ दिया। जबकि बेहतर इलाज के लिए पूर्व सैनिक बालेश्वर पंडित को आनन-फानन में पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ज...