हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व सैनिकों ने पैगोडा चौक से झंडा चौक तक कैंडल मार्च निकालकर आतंकवादियों के खिलाफ अपने आक्रोश जाहिर किया। मौके पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि हम पूर्व सैनिकों को भी आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए सीमा पर भेजें, वर्दी तन से उतरा है मन से नहीं। हमारे अंदर वही जोश जज्बा है जो सेवाकाल के दौरान वर्दी में था। वहीं जिला अध्यक्ष कैप्टन डीडी सिंह ने कहा कि मोदी जी जितना कठोर निर्णय लेना है लीजिए झारखंड के पूर्व सैनिक तैयार हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा सचिव अवध कुमार भारती, उप कोषाध्यक्ष बासुदेव साहू, उप मीडिया प्रभारी भोलानाथ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.