प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। सेना अस्पताल में बुधवार को पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया की ओर से आयोजित शिविर में पूर्व सैनिकों के जीवन रक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया। बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में 500 से अधिक पूर्व सैनिक और उनके परिवार ने जांच कराई। चिकित्सकों ने स्थि रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी), हृदय रोग की जांच की। फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों ने उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। बेसिक लाइफ सपोर्ट के तहत शिविर में सीपीआर गला रुकने की स्थिति का प्रबंधन, हृदयाघात एवं स्ट्रोक के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, सुरक्षित रोगी प्रबंधन एवं रिकवरी पोज़िशन तथा आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय करने की जानकारी प्रदान की गई।

हिंदी ह...