अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जांबाज पूर्व सैनिक सेवा समिति की अलीगढ़ इकाई द्वारा रविवार को राष्ट्रीय विजय दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 1971 के युद्ध में शामिल रहे अलीगढ़ के वीर सैनिकों को याद किया गया। खैर रोड स्थित गोमती गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल विशंबर सिंह (एवीएसएम,वीएसएम) व रियल एडमिरल राजवीर सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता की फोटो पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलन करके की गई। सभी पूर्व सैनिकों ने अमर जवान ज्योति पर सभी शहीदों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय विजय दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण 1971 युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की एवं युद्ध से संबंधित चित्र प्रदर्शनी रही। जिसमें 1971 की प्रमुख पांच लड़ाइयां, अवा...