पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों को चिह्नित कर किए गए नरसंहार के खिलाफ पलामू में आक्रोश कम नहीं हो रहा है। विभिन्न संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदू पर्यटकों की सामूहिक नरसंहार के विरोध में शनिवार को मेदिनीनगर के छहमुहान के समीप विरोध प्रदर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने कहा कि पहलगाम घटना एक सोची समझी साजिश है। यह घटना मात्र हिंदू पर्यटकों की टारगेट किलिंग नहीं है, यह भारत के संप्रभुता पर हमला है। कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.