हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। 2-नागा रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने हल्द्वानी में 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे करने की पुरानी यादों को ताजा किया। यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पूर्व सैनिकों के परिवार वालों ने दी। रिटायर्ड कैप्टन नारायण दत्त पांडे ने कहा कि कमलुआगांजा रोड पर एक होटल में रेजीमेंट का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर (सेनि.) समीर भदौरिया और कर्नल (सेनि.) बीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कैप्टन नारायण पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कारगिल युद्ध को सभी पूर्व सैनिकों ने याद किया। बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने किस तरह से पाकिस्तानी सेना को उल्टे पांव भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.