हापुड़, मई 10 -- पूर्व सैनिक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह ( अ०प्रा०) द्बारा उपलब्ध कराई गई जनपद के पूर्व सैनिकों की सूची सौपने के साथ ही वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सदैव की तरह पूर्व सैनिक शासन व प्रशासन का सहयोग करने को तत्पर है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु वारंट आफिसर मनबीर सिंह (अ०प्रा०) , ओ०कैप्टन राजेश चौधरी ( अ०प्रा०) व ओ०कैप्टन गोपीचंद( अ०प्रा०) उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.