श्रीनगर, मई 11 -- गौरव सैनानी संगठन श्रीनगर की कल्याणेश्वर धर्मशाला में आहूत बैठक में पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की। कहा कि इस बार आपरेशन सिंदूर का नेतृत्व वीर नारियों ने किया है, जो प्रशंसनीय है। बैठक में गौरव सेनानियों ने शादी समारोह में मांस-मदिरा का सेवन पूर्ण रूप से बंद किए जाने और शासन-प्रशासन से श्रीनगर क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में गौरव सैनानी संगठन के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, प्रताप सिंह भंडारी, सुनील काला, महावीर सिंह, विजय सिंह रावत, रवेंद्र सिंह रावत, अरुण बहुगुणा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.